Posts

Showing posts with the label India

तिरंगा

कपड़ा श्वेत सा ही था वो अब  जो केसरी हरे रंगो से मिल कर जी उठा तिरंगा है मेरा  वो अशोक चक्र संयम है और देश की शान तिरंगा  है मेरा वो मीलों तक बस रहे  इंसानो को हिन्दुस्तानी बनाता दूर सरहदों पे उन्ही हिंदुस्तानियों के लिए लहराता कपड़ा श्वेत सा ही था वो पर अब तिरंगा है मेरा वो रंग से राग  बन रहा वो देश का केसरी जूनून , हरा विकास , श्वेत शक्ति , नील प्रगति गूँज रही ये धरती , दौड़ रहा ये लहू देश का गौरव है वो जो कपड़ा श्वेत सा ही था वो पर अब तिरंगा है मेरा वो