रिश्तों की उम्र
रिश्तों की उम्र नहीं होती , वो बूढ़े नहीं होते बस इंसान बूढा हो जाता है और समझ नहीं पाता की वो रिश्ते जो उसकी पहचान थे कब वही रिश्ते उससे अंजान हो गए हर रिश्ता अपने साथ एक ज़िन्दगी लाता है ज़िन्दगी बूढी नहीं होती , बस हम इंसान ज़िन्दा नहीं रहते कोशिश करे अगर हर इंसान - तो रिश्तों की उम्र नहीं होगी वो बूढ़े नहीं लगेंगे - ज़िंदा रहेंगे हम , ज़िंदा रहेंगे वो रिश्ते