Posts

Showing posts from October, 2017

एक मन एक जीवन

 रंग राग की रौनक आस्मां पे वो सुनहरी धनक सब  तेरे  मन की कृति है एक मन एक जीवन , लाखों विचार तार उलझे से सारे पर धीरे धीरे सुलझा कर हर रंग गहरा करता चल सारे राग गाता चल सब तेरे मन की कृति है एक मन एक जीवन  , लाखों विचार तार सब तेरे मन की कृति है खुद से जिसने जंग लड़ी है उसने जंग वो जीती  है जीत  भले  हो अदृश्य  सी फिर भी वो तेरी है  तेरा मन तेरा जीवन , तेरे विचार तार एक मन एक जीवन - सब तेरी कृति है।